बैंकॉक में आया भयानक भूकंप, ताश के पत्तों की तरह ढह गई गगनचुंबी इमारत; खौफ में भागे लोग

News Saga Desk

बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिससे इमारतें हिल गईं।  BBC की  रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि यह भूकंप दोपहर में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र पड़ोसी म्यांमार में था। फिलहाल, जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है।

बैंकॉक में गिरी इमारत

भूकंप की वजह से बैंकॉक में एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत गिरने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, इमारत भूकंप के झटके सहन नहीं कर पाई और ढह गई। इसके अलावा, भूकंप के बाद कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों में फैली दहशत साफ देखी जा सकती है। भू-वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमार के दक्षिणी तट पर सागाइंग के पास था। जर्मनी के GFZ भूविज्ञान केंद्र और भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, दोपहर में आया यह भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था, जिससे तेज झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि 7.7 तीव्रता के इस भूकंप से करीब 2 घंटे पहले एक हल्का झटका भी दोनों देशों में महसूस किया गया था।

जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं

बैंकॉक में स्थानीय समय के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे आए भूकंप के बाद इमारतों में अलार्म बजने लगे। इसके बाद घनी आबादी वाले इलाकों की ऊंची इमारतों और होटलों से लोगों को बाहर निकाल दिया गया। अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। भूकंप इतना तेज था कि ऊंची इमारतों के अंदर बने स्वीमिंग पूल में पानी हिलने लगा और लहरें उठती दिखीं। इसका केंद्र म्यांमार के मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) पूर्व में था। फिलहाल म्यांमार में भूकंप से हुए नुकसान की कोई जानकारी नहीं आई है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More