आपसी विवाद में पति ने पत्नी और बेटे की गला रेतकर की हत्या

NEWS SAGA DESK

सरायकेला। जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी थाना क्षेत्र के तमोलिया में आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।मिली जानकारी के अनुसार, हत्या सोमवार की सुबह करीब पांच बजे की गई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पति सुकराम मुंडा को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि अक्सर पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा होते रहता था। दोनों शराब के आदि भी थे। सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी और बच्चे पर लोहे के तावे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृत पत्नी का नाम पार्वती मुंडा (25) और उसके पुत्र का नाम गणेश मुंडा (5) बताया गया है।

कपाली ओपी पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक का परिवार मूल रूप से रड़गांव के रंग गांव का और उसका पति खरसावां थाना क्षेत्र के रायडीह सिलपिनदा का रहने वाला बताया जा रहा है। घटनास्थल पर मृतका के बिस्तर से एक ब्लेड बरामद हुआ है जिससे अंदेशा है कि विवाद के बाद सुकराम ने ब्लेड से गला रेतकर पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More