नए वित्त वर्ष में स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली पहली कंपनी बनी डेस्को इंफ्राटेक, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

News Saga Desk

नई दिल्ली। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, रिन्यूएबल एनर्जी, वाटर और पावर सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन का काम करने वाली कंपनी डेस्को इंफ्राटेक आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर अपने शेयरों की लिस्टिंग के साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 में स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली पहली कंपनी बन गई। स्टॉक मार्केट में मजबूत लिस्टिंग और उसके बाद खरीदारी के सपोर्ट से कंपनी के आईपीओ निवेशकों को पहले दिन ही बढ़िया मुनाफा हो गया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 150 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज स्टॉक एक्सचेंज में इसकी लिस्टिंग 6.67 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 160 रुपये के भाव पर हुई। लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये शेयर उछल कर कुछ ही देर में 168 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गया। इस तरह पहले कारोबारी दिन ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों को 12 प्रतिशत का मुनाफा हो गया।

डेस्को इंफ्राटेक का 30.75 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 से 26 मार्च के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 83.75 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 28.76 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 233.26 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 50.62 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 20.50 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी सूरत में अपना कॉरपोरेट ऑफिस बनाने, मशीनरी की खरीदारी करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 83 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 3.46 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का राजस्व सालाना 21 प्रतिशत से अधिक की चक्रवृद्धि दर से बढ़कर 29.49 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर 2024 के बीच कंपनी को 3.38 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका था। इसी तरह इस अवधि में कंपनी 22.75 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल कर चुकी थी।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More