नीतीश राज में बिहार हुआ खुले में शौच से मुक्त, 10 सालों में बने 1 करोड़ 46 लाख शौचालय

News Saga Desk

पटना बिहार में शौचालय निर्माण और स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल हुई है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 2014 से अब तक करीब 10 सालों में 1 करोड़ 46 लाख से अधिक व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया गया है। इस अभियान के तहत बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने राज्यभर में स्वच्छता को बढ़ावा दिया और इसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना था।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान में सभी श्रेणी के परिवारों को 12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई है। इसके अलावा, अब तक 9,824 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का भी निर्माण किया गया है। इस अभियान के द्वितीय चरण (2021-22 से 2025-26) में 24.70 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया है। इस प्रकार, पिछले 10 वर्षों में कुल 1 करोड़ 46 लाख से अधिक व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण हुआ है, जिससे बिहार खुले में शौच मुक्त हुआ है।

नीतीश सरकार के इस सफल अभियान ने न केवल स्वच्छता को बढ़ावा दिया, बल्कि ग्रामीण परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा भी प्रदान की। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और लोहिया स्वच्छता योजना को समेकित कर इस अभियान को संचालित किया गया। राज्य सरकार ने 2025-26 के वित्तीय वर्ष में करीब 8 लाख नये परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। इस तरह, बिहार राज्य पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने के अपने उद्देश्य के करीब पहुंचता जा रहा है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More