रघुवर दास वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में, कहा- JMM, कांग्रेस का बहिष्कार करें आदिवासी

News Saga Desk

रांची। वक़्फ (संशोधन) विधेयक लोक सभा में पारित हो गया। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि लोक सभा में इस संशोधन विधेयक का झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने विरोध किया और इस बिल के विरोध में मतदान किया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का आदिवासी विरोधी चेहरा कल खुलकर सामने आ गया। वक़्फ संशोधन बिल में किये गए कई संशोधनों में झारखण्ड के सन्दर्भ में भी महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। संशोधन बिल के कानून बनने के बाद आदिवासी क्षेत्रों में अनुसूचि 5 एवं अनुसूचि 6 के तहत वक़्फ सम्पति घोषित नहीं की जा सकेगी। इस संशोधन से आदिवासी समुदाय की मूल संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों का भी संरक्षण हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सम्पर्क में आते ही झारखण्ड मुक्ति मोर्चा तुष्टिकरण की राजनीति के जाल में पूरी तरह फंस चुका है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित राजनितिक दल के रूप में पेश कर आदिवासियों को भ्रमित करता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार ने जब वक़्फ (संशोधन) विधेयक में आदिवासियों के हितों और जमीन की रक्षा के प्रावधान किये तो झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के लोक सभा सांसदों ने इस बिल का विरोध करते हुए बिल के खिलाफ वोट किया।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More