बोकारो में लाठीचार्ज से युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने पांच वाहनों को किया आग के हवाले, चौक-चौराहे बंद

News Saga Desk

बोकारो। बोकारो में लाठीचार्ज में प्रेम महतो की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। आज बोकारो बंद का ऐलान किया गया है।

इसी बीच आक्रोशितों ने पांच बड़े वाहनों और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। साथ ही बोकारो शहर के सभी चौक-चौराहे पर टायर जलाकर बंद करवा दिया। आक्रोशित विस्थापितों ने बोकारो जनरल हॉस्पिटल को जाम कर दिया। उन्होंने धमकी दी है कि यदि दोषी अधिकारियों और जवानों को सस्पेंड नहीं किया गया, तो बीएसएल का उत्पादन पूरी तरह से ठप कर दिया जायेगा। उन्होंने मेन गेट और सीइजेड गेट को बंद कर दिया है और एडीएम बिल्डिंग और अस्पताल के सामने भीड़ ने घेराबंदी कर दी है।  


Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More