झारखंड में 7 से 9 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट

New Saga Desk

रांची। झारखंड में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को यलो अलर्ट तथा 8 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संथाल परगना के इलाके में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि वेदर एक्सपर्ट के मुताबिक, 9 अप्रैल से दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ने की उम्मीद है। प्रदेश में शुक्रवार तक राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश हुई। आज से मौसम साफ हो जाएगा। तेज गर्मी लगेगी। दोपहर में हवा के गर्म रहने के आसार हैं। हांलाकि मौसम विभाग ने अभी लू के चलने से इनकार किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि गर्मी महसूस होगी, लेकिन अभी हीट वेव को लेकर कोई अपडेट नहीं है।

24 घंटे में गोड्‌डा सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में छुटपुट बारिश हुई। आकाश में बादल छाए रहे। सबसे अधिक गुमला में 2 मिलीमीटर बारिश हुई। बीते 24 घंटे में मौसम की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More