हजारीबाग में सीएम हेमंत का भाजपा पर निशाना, कहा – अगर जेल नहीं भेजते तो लोकसभा में भी सीटें ढूंढती

News Saga Desk

हजारीबाग। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 46वें स्थापना दिवस समारोह में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब जिला और प्रखंड के बाद हर गांव में मुख्यमंत्री आपके द्वार  कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में जिला से लेकर पंचायत स्तर के अधिकारी भाग लेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर केंद्र और राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, “अगर लोकसभा चुनाव के दौरान मुझे जेल नहीं भेजा गया होता, तो भाजपा को लोकसभा में भी विधानसभा जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता।”

17 साल में सिर्फ विनाश हुआ: सीएम

राज्य में भाजपा के 17 वर्षों के शासनकाल को लेकर सीएम ने कहा कि झारखंड में इस दौरान भूख, बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार ने लोगों को त्रस्त कर दिया। उन्होंने दावा किया कि 2019 में और फिर 2024 में जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया और भविष्य में भी भाजपा को सत्ता नसीब नहीं होगी। उन्होंने झारखंड आंदोलन के संघर्ष को याद करते हुए अपने पिता गुरुजी शिबू सोरेन, दिवंगत बिनोद बिहारी महतो और निर्मल महतो के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अलग राज्य के लिए 40 वर्षों तक आंदोलन चला, जिसमें कई परिवार उजड़ गए, सैकड़ों लोग शहीद हुए, तब जाकर झारखंड का गठन हुआ। अब समय है राज्य को आगे ले जाने का।

मंईयां योजना और साइबर ठगी पर सख्ती

सीएम ने मंईयां योजना के लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई अधिकारी पैसे मांगता है तो उसे तुरंत खदेड़ दें। उन्होंने साइबर ठगी पर भी चेताया और कहा कि लोग पैसे डबल करने का झांसा देकर कॉल करते हैं, उनसे सावधान रहें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से जो आर्थिक सहायता मिल रही है, उसका उपयोग अपने परिवार की भलाई, खेती-बाड़ी और आर्थिक स्थिति सुधारने में करें। वृद्धा पेंशन में लापरवाही बरतने वाले सरकारी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिरमटोली मामले पर बिना नाम लिए प्रतिक्रिया

रांची के सिरमटोली में हाल में हुई घटना पर बिना किसी का नाम लिए सीएम ने कहा कि कुछ आदिवासी बाहरी ताकतों के एजेंट बन गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं। कार्यक्रम को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक योगेंद्र महतो, झामुमो महासचिव विनोद पांडेय, फागु बेसरा समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More