प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को हरियाणा में दो बड़ी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, शिलान्यास

News Saga Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा में दो बड़ी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री हिसार में एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यहां से अयोध्या के लिए पहली विमान सेवा शुरू की जाएगी। इसके साथ प्रधानमंत्री यमुना नगर में बिजली के 800 मेगावाट की नई यूनिट का शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने बुधवार को हरियाणा भवन में पत्रकार वार्ता में दी।

बडौली ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हिसार में बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इसमें 48 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता हिसार के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी तरह यमुनानगर में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 42 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा भाजपा के सभी कार्यकर्ता 10-12 अप्रैल तक गांव चलो और बस्ती चलो अभियान चलाएंगे। इस दौरान पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ता गांव के सभी चौपाल, वार्ड, शहर के लोगों के साथ संवाद करेंगे और राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलती है और झूठ बोल कर सुर्खियों में रहना चाहती है।


Read More News

Read More