महंगी शराब की बोतलों में भरते थे सस्ती शराब, उत्पाद विभाग का होलोग्राम भी लगाते थे; 2 गिरफ्तार

News Saga Desk

रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में केएम मल्लिक रोड पर एक मकान में छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने नकली शराब जब्त किया है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया जा रहा है कि उत्पाद की टीम ने बुधवार को केएम मल्लिक रोड में शिव पूजन साहू के मकान में छापेमारी की। उस दौरान उक्त मकान में काफी संख्या में तैयार नकली विदेशी शराब बरामद की गई उत्पाद की टीम ने मकान मालिक शिव पूजन साहू व उदय कुमार राय को गिरफ्तार किया। दोनों ने उत्पाद की टीम को बताया कि वे लोग 250 से 300 रुपए बोतल वाली शराब लाते थे, जिसे 800 से 900 रुपए वाली शराब की बोतलों में भर देते थे। महंगी शराब की खाली बोतलों को ये बाहर से मंगाते थे। शराब की बोतलें असली दिखे इसके लिए झारखंड उत्पाद विभाग का होलोग्राम भी उस पर लगाते थे। टीम ने उत्पाद विभाग का होलोग्राम 400 पीस जब्त किया है।

 कहां से लाते थे होलोग्राम

सहायक आयुक्त उत्पाद रांची अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि इन लोगों के पास उत्पाद विभाग का होलोग्राम, रैपर कहां से आता था, इसकी जांच की जा रही है। शहर के बीच लालपुर थाना क्षेत्र में जिस तरह से ये धंधा चल रहा था, वह चौंकाने वाला है। क्योंकि लालपुर थाना की पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी और ये धंधा काफी महीनों से चल रहा था।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More