झारखंड में आंधी, तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, सावधानी बरतने की सलाह

News Saga Desk

रांची। झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर गरज और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक बारिश गिरिडीह जिले के डुमरी में 1.4 MM दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक बनी टर्फ लाइन के कारण अगले कुछ दिनों तक राज्य में आंशिक से मध्यम बादल छाए रहने, गरज और वज्रपात के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने अपने ताजा मौसम पूर्वानुमान में गुरुवार 10 अप्रैल की सुबह से 11 अप्रैल की सुबह तक पूरे राज्य में गरज, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार कल 10 अप्रैल को पूरे राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। 

10 अप्रैल 2025 को राज्य के पूर्वी भागों के कुछ भागों में ओलावृष्टि, वज्रपात, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा के झोंके के साथ-साथ बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के पश्चिमी और उससे सटे मध्य प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से वज्रपात और हवा के झोंके के साथ-साथ बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कल 10 अप्रैल को रांची और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान रांची का तापमान 20 से 34℃ के बीच रहने की संभावना है। 


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More