आजसू पार्टी सभी जिले में मनाएगी अंबेडकर जयंती

News Saga Desk

रांची। आजसू पार्टी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने शनिवार को बताया कि डॉ अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता, महान समाज सुधारक, समानता, स्वतंत्रता और बंधुता के पक्षधर थे। उनका जीवन हम सभी के लिए अब भी प्रेरणा देता है कि समाज में हर व्यक्ति को समान अधिकार मिले और कोई भी भेदभाव किसी से न हो।

उन्‍होंने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी की ओर से सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों पर विचार विमर्श किया जाएगा और आधुनिक भारत में बाबा साहब के विचारों की प्रासंगिकता नामक विषय पर संगोष्ठी होगी। इसमें जिले के पदाधिकारी, प्रखंड के पदाधिकारी, पंचायत के पदाधिकारी और ग्राम प्रभारी शामिल होंगे। वहीं पार्टी की ओर से आजसू के सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में भागीदार बनने को कहा गया है।


Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More