बिहार चुनाव की आहट तेज, दिल्ली में तेजस्वी यादव की खड़गे और राहुल से अहम मुलाकात

News Saga Desk

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में जहां राज्य के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ी है, वहीं राजधानी दिल्ली में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में राजद नेता तेजस्वी यादव मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचे, जहां वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे हैं। खड़गे के आवास पर होने वाली इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। इसमें आगामी चुनावों को लेकर सीटों के बंटवारे, गठबंधन की रणनीति और महागठबंधन के चुनावी एजेंडे पर खुलकर चर्चा होने की संभावना है। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने इस मुलाकात को ‘गंभीर और औपचारिक’ करार देते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद के बीच पुराना और भरोसेमंद रिश्ता है। उनका मानना है कि यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्णायक साबित हो सकती है। बैठक के दौरान बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति और चुनावी चुनौतियों का मूल्यांकन किया जाएगा। चूंकि चुनाव अब महज छह से आठ महीने दूर हैं, ऐसे में यह बातचीत गठबंधन के लिए दिशा तय करने वाली हो सकती है।

 कांग्रेस 70 सीटों पर दिखा सकती है दम

कांग्रेस ने अपने बिहार इकाई को 243 सीटों पर तैयारी के निर्देश पहले ही दे दिए हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो पार्टी इस बार भी लगभग 70 सीटों पर अपनी दावेदारी रख सकती है। वहीं, राजद करीब 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पिछली बार भी कुछ इसी तरह का फॉर्मूला अपनाया गया था।

एनडीए बनाम महागठबंधन : इस बार मुकाबला टक्कर का

बिहार में इस बार का चुनाव बेहद रोचक होने वाला है। एनडीए की ओर से भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोसपा जैसे दल मैदान में होंगे, जबकि महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल मिलकर ताकत दिखाएंगे। यह चुनाव न सिर्फ गठबंधन की एकजुटता का इम्तिहान होगा, बल्कि राज्य के सामाजिक समीकरण और नेतृत्व की परख भी करेगा।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More