रांची के बीएसएनएल ऑफिस में देर रात लगी आग

News Saga Desk

रांची। रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद चौक स्थित बीएसएनएल ऑफिस में गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गयी। आग भवन के ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 11 बजे बीएसएनएल ऑफिस से धुआं निकलते देखा गया। इसके बाद कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, कोतवाली थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल इस अगलगी से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो भवन को भारी क्षति हो सकती थी। हालांकि इस आग लगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार देर रात आग लगी थी।आग को फायर ब्रिगेड के सहयोग से बुझा लिया गया है। अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

JPSC छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीर, संवाद-जांच-सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ रही सरकार : दीपिका पांडेय

JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीर है।...

Read More