कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक में ‘संविधान बचाओ अभियान’ को लेकर बनी रणनीति 

News Saga Desk

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश प्रभारी के. राजू का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। बैठक में विशेष रूप से 19 अप्रैल को अहमदाबाद में आयोजित एआईसीसी की बैठक में पारित ऐतिहासिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस प्रस्ताव को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने प्रस्तुत किया था, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके तहत कांग्रेस ने ‘संविधान बचाओ अभियान’ चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान मोदी सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, लोकतांत्रिक मूल्यों के क्षरण और सामाजिक-आर्थिक न्याय के सिद्धांतों पर हो रहे हमलों के खिलाफ केंद्रित है। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि झारखंड में इस अभियान को गाँव-गाँव तक पहुँचाया जाएगा। आम जनता को जागरूक कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस ने दोहराया कि वह संविधान, लोकतंत्र और जनता की आवाज़ के संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More