झारखंड के 12 जिलों में 27 को बारिश और वज्रपात का अलर्ट

News Saga Desk

रांची। झारखंड के 12 जिलों में 27 अप्रैल को वज्रपात, ओलावृष्टि और 40-50 किमी की तेज गति से हवा चलाने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण और मध्यवर्ती जिले शामिल है।

वहीं 26 अप्रैल को भी झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी जिलों के लिए तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य भर में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। पलामू जिले तापमान 44 डिग्री पहुंच गया है। लू के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। राजधानी रांची में भी तापमान बढ़कर 39 डिग्री हो गया है। गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री, जमशेदपुर में 43, डालटेनगंज में 44, बोकारो में 41.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More