निशिकांत दुबे याद कर रहे कलमा, यूजर्स ने पूछा मुस्लिम बन गये क्या

News Saga Desk

रांची। पहलगाम आंतकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश है। इस हमले के दौरान आंतकियों ने लोगों को मारने से पहले कलमा पढ़ने को कहा था। अब इस पर झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आजकल मैं कलमा सीख रहा हूं, पता नहीं कब जरूरत पड़ जाए। निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु वह दहु ला शरी-क लहू व अशदुहु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु ” आजकल कलमा सीख रहा हूं, पता नहीं कब जरूरत पड़े।”

लोगों ने क्या दी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के कब्जे का कश्मीर हमारा होगा- निशिकांत दुबे

इससे पहले निशिकांत दुबे ने पोस्ट कर लिखा था, “देश का बंटवारा जब हिंदू और मुसलमान के नाम पर हो गया तो केवल वोट बैंक के लिए अल्पसंख्यक के नाम पर मुसलमानों को ज्यादा अधिकार देकर हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने वालों को आज पहलगाम की घटना पर बताना चाहिए कि आज की हत्या धर्म के आधार पर की गई या नहीं? लानत है सेकुलर वादी नेताओं पर, आर या पार पाकिस्तान के कब्जे का कश्मीर हमारा होगा, धैर्य रखिए यह मोदी की सरकार है, जिसके गृहमंत्री अमित शाह हैं। संविधान का आर्टिकल 26 से 29 तक खत्म करने का समय है।”


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More