झारखंड में चार मई तक गर्जन और वज्रपात की आशंका

News Saga Desk

रांची। झारखंड में चार मई तक गर्जन, वज्रपात और हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने तीन मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा और लोहरदग्गा को छोड़ कर शेष जिलों में गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जतायी है।

वहीं गुरुवार को रांची सहित कई जिलों में हुई बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के चलते ठंड का एहसास हो रहा है। रांची में पिछले 24 घण्टों के दौरान 12.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि राज्य भर में सबसे बारिश धनबाद जिले के पुटकी में 38.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा और बारिश होने के कारण मौसम सुहावना रहा। उल्लेखनीय है मौसम में मौजूदा बदलाव काल बैसाखी के चलते हो रहा है। मौसम में बदलाव से राज्य के लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिल रही है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More