भाकपा माओवादी के पांच नक्सली गिरफ्तार

News Saga Desk

लातेहार। लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाकपा माओवादियाें के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी नक्सली गत 30 अप्रैल की रात को जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसापाट गांव के पास बन रहे सड़क निर्माण कार्य के मुंशी की हत्या तथा गाड़ियों को जलाने की घटना में शामिल थे। गिरफ्तार माओवादी नक्सलियों में सत्येंद्र यादव ,सूरजभान यादव, कृष्ण यादव ,राजेंद्र यादव और प्रसाद यादव शामिल हैं। सभी महुआडांड़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

मंगलवार को महुआडांड़ थाना में प्रेस वार्ता करते हुए इंस्पेक्टर पीर मोहम्मद ने बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सघन छापेमारी अभियान चलाकर पांचो आरोपित नक्सलियाें को गिरफ्तार किया है। छानबीन के दौरान उनके पास से लेवी के रूप में वसूले गए लगभग 52 हजार रुपये तथा कई नक्सली पर्चा भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार नक्सलियों ने पूछताछ के दौरान अपने अपराध भी स्वीकार किया और कहा कि माओवादी कमांडर कुंदन खरवार के नेतृत्व में घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More