बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

News Saga Desk

इस समय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ की जमकर चर्चा हो रही है। एक मई को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘सिकंदर’, ‘जाट’, ‘केसरी चैप्टर 2’, ‘ग्राउंड जीरो’ जैसी फिल्मों के मुकाबले फिल्म ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘रेड’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में अजय देवगन और सौरभ शुक्ला के बीच संवाद दर्शकों को काफी पसंद आया। इसके बाद से ही दर्शक फिल्म ‘रेड’ के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। अंततः फिल्म ‘रेड 2’ एक मई को रिलीज हुई। फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘रेड 2’ ने रिलीज के छठे दिन 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 85.50 करोड़ रुपये हो गया है। ‘रेड 2’ ने 19.25 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। चौथे दिन इस फिल्म ने 22 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 7.5 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा वाणी कूपर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाला भी अहम भूमिकाओं में हैं।


Read More News

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

Read More