झारखंड के 9 जिलों में 10 मई से लू चलने की चेतावनी

News Saga Desk

रांची। झारखंड के नौ जिलों में 10 मई से लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें 10 मई को डंक, पाकुड़, गोड्डा और 11 मई से राज्य के देवघर,जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में मौसम विभाग ने आठ मई के बाद भीष्म गर्मी पड़ने की जानकारी दी गयी थी। वहीं गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। दोपहर में भारी गर्मी का एहसास हुआ। पिछले दो दिनों से रांची में दोपहर में गर्मी और शाम में मौसम सुहावना हो रहा है। बुधवार की शाम में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई थी। गुरुवार को रांची में तापमान 36 डिग्री, जमशेदपुर में 37.6, डाल्टेनगंज में 38.3, बोकारो में 37.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More