ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर रांची एयरपोर्ट

News Saga Desk

रांची। भारत-पाक के बीच तनाव की स्थिति के बीच देशभर में अलर्ट की स्थिति है। तमाम एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। इसी कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची स्थिति बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट में सीआईएसएफ के जवान लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो इसे देखते हुए लगातार मॉक ड्रिल से खुद को अलर्ट कर रहे हैं। वहीं डॉग स्क्वाड की मदद से लगातार जांच की जा रही है।

डॉग स्क्वॉड से हर सामान और एयरपोर्ट के कोने-कोने की जांच की जा रही है।

डॉग स्क्वॉड से हर सामान और एयरपोर्ट के कोने-कोने की जांच की जा रही है।

हर पैसेंजर और उनके सामान की हो रही जांच

किसी भी तरह की आकस्मिक स्थिति पैदा न हो इसे देखते हुए सीआईएसएफ के जवान लगातार गश्त भी कर रहे हैं। एयरपोर्ट के पार्किंग और एंट्री-एग्जिट एरिया में विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हर पैसेंजर और उनके सामान की सतर्कता से जांच की जा रही है। एयरपोर्ट मैनेजमेंट की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पूरा एयरपोर्ट हाई अलर्ट मोड में है।

सीआईएसएफ जवान भी पूरे एयरपोर्ट कैंपस में अलर्ट मोड पर हैं।

सीआईएसएफ जवान भी पूरे एयरपोर्ट कैंपस में अलर्ट मोड पर हैं।

एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे पर सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है। एयरपोर्ट पर होने वाली हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

एहतियातन उठाए जा रहे हैं कदम

CISF की टीम का कहना है कि यह कार्रवाई एहतियातन की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके। यात्रियों के बैग्स की गहन जांच के साथ-साथ हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।

एयरपोर्ट के प्रवेश और निकासी द्वार पर विशेष नजर रखी जा रही है।

एयरपोर्ट के प्रवेश और निकासी द्वार पर विशेष नजर रखी जा रही है।

फिलहाल रांची एयरपोर्ट समेत राजधानी में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और अगले कुछ दिनों तक इसी तरह सघन चेकिंग जारी रहने की संभावना है।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More