दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत दो विद्यार्थी सम्मानित

News Saga Desk

रांची। दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत एसआर डीएवी, पब्लिक स्कूल, पुंदाग के कक्षा छह के दो विद्यार्थी हसनैन अली और कक्षा सातवीं की कशिश को चयनित किया गया है। यह योजना संचार मंत्रालय, भारत सरकार के डाक विभाग की ओर से शुरू की गई है। इसका उद्देश्य स्कूली छात्रों के बीच डाक टिकटों के अध्ययन और संग्रह के रूप में प्रोत्साहित करना है। प्रत्येक छात्र को छह हजार की छात्रवृत्ति दी गई है और उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रोत्साहन रूप में उन्हें चेक स्कूल के प्राचार्य ने सौंपा।

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जब जुनून उद्देश्य से मिलता है, तब उत्कृष्टता जन्म लेती है। उन्होंने कहा कि इन युवा प्रतिभाओं ने सिद्ध कर दिया है कि शौक भी, जब समर्पण के साथ पोषित किए जाएं, तो राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकते हैं।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More