News Saga Desk
रांची। कल शनिवार से झारखंड सरकार के सचिवालयों में लगातार तीन दिन की छुट्टी होगी। दरअसल शनिवार और रविवार को सचिवालय बंद रहता है। सोमवार को गुरु पूर्णिमा की छुट्टी है। इस तरह शनिवार से सोमवार तक लगातार तीन दिन तक राज्य सरकार के सभी सचिवालय बंद रहेंगे। वहीं राज्य सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय, मसलन उपायुक्त कार्यालय, अनुमंडलाधिकारी कार्यालय, सीओ-बीडीओ कार्यालय भी रविवार के अलावा सोमवार को बंद रहेंगे।
No Comment! Be the first one.