विश्व थैलीसीमिया दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले अर्जुन मुंडा 

News Saga Desk

रांची। विश्व थैलीसीमिया दिवस के अवसर पर 08 मई को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मुलाकात की। इस विशेष अवसर पर थैलीसीमिया जैसी गंभीर आनुवांशिक रक्त विकार के प्रति जागरूकता फैलाने और इससे निपटने के लिए कार्यरत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने थैलीसीमिया के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना और इससे संबंधित नीतियों एवं प्रयासों पर चर्चा की। 
भारत सरकार द्वारा थैलीसीमिया की रोकथाम के लिए विभिन्न कदम उठाए गए हैं, जिनमें जन-जागरूकता अभियान, निःशुल्क परीक्षण सुविधा, तथा अनुवांशिक परामर्श सेवाओं का विस्तार प्रमुख हैं एवं यह एक ऐसी बीमारी है जिसे समय पर पहचान, सही जानकारी और सामूहिक प्रयासों से रोका जा सकता है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More