झारखंड के 11 जिलों में 13 को बारिश की संभावना

News Saga Desk

रांची। झारखंड के 11 जिलों में 13 मई को हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी। राज्य के जिन इलाकों में बारिश होने की सम्भावना है उनमें दक्षिणी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा और मध्यवर्ती जिले रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग और बोकारो शामिल है।

वहीं राज्य के कई जिलों में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज तथा 13 मई को बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में कहीं कहीं लू चलने की आशंका है। शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री, जमशेदपुर में 39.6, डाल्टेनगंज में 38.8, बोकारो में 36.1 और चाईबासा में अधितकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Read More News

झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज: रांची-कोडरमा में तेज हवा और बारिश, 4-6 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी

झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। शुक्रवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और शाम होते-होते रांची...

महाराष्ट्र के नासिक से दिल दहला देने वाली खबर: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौ’त

महाराष्ट्र के डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक भयावह हादसा हुआ।...

Read More