अनियंत्रित बस ने पेड़ में मारी टक्कर, 22 यात्री हुए घायल

News Saga Desk

चतरा। चतरा-चौपारण मुख्य पथ में शनिवार को एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पेड़ में टक्कर मारने से 22 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल चतरा में इलाज किया जा रहा है।

सुधांशु नामक यात्री बस चतरा से तिलैया (कोडरमा) जा रही थी। गंधरिया के समीप बस अनियंत्रित होकर पेड़ में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल को दी। जानकारी मिलने के बाद सदर अस्पताल से चार-पांच एंबुलेंस को गंधरिया भेजा गया और एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में चतरी सदर ब्लॉक के नाजिर अनीता देवी सहित अन्य शामिल हैं।

चतरा जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी भी मौके पर सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के देख-रेख में सभी घायलों का बेहतर रूप से इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया और सभी का इलाज किया जा रहा है। किसी को रेफर नहीं किया गया है। घायलों में 8 बच्चे भी शामिल हैं। जो अपने परिजनों के साथ बस में यात्रा कर रहे थे। सभी सकुशल हैं।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More