News Saga Desk
रांची। सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन संग सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में नए मुख्यमंत्री आवास निर्माण की आधारशिला रखी, साथ ही विधि- विधान से पूजा अर्चाना भी किया। सीएमओ की ऑफिशियल एक्स हैंडल पर तस्वीरों को साझा किया गया।

जिसमें लिखा है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के संग मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में पूजा- अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास निर्माण की आधारशिला रखी। गौरतलब है कि कांके रोड़ स्थित सीएम हॉउस जिसे कैफोर्ड हाउस के नाम से भी जाना जाता है। इसे तोड़कर पुनः नये सिरे से नए सीएम आवास का निर्माण किया जाना है। जिसे लेकर ही सीएम हेमंत सोरेन ने आज पत्नी कल्पना संग विधि- विधान से पूजा कर नए भवन की आधारशिला रखी। बता दें कि मुख्यमंत्री के नए आवास का काम भवन निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।
No Comment! Be the first one.