पटना के BN कॉलेज में बमबाजी से घायल छात्र की हालत हुई नाजुक

News Saga Desk

पटना। पटना मंगलवार की दोपहर पटना के BN कॉलेज के कैंपस में बमबाजी में घायल छात्र सुजीत कुमार पांडेय की हालत गंभीर बनी हुई है। सुजीत मेदांता अस्पताल के ICU में एडमिट है। सुजीत के परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं है। पिता धर्मेंद्र कुमार खेतीबाड़ी करते हैं। रिश्तेदारों से कर्ज लेकर पिता इलाज करवा रहे हैं। कॉलेज की ओर से कल प्रिंसिपल 50 हजार रुपए लेकर PMCH पहुंचें थे, लेकिन परिजनों ने व्यस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए पैसे नहीं लिए थे।

परिजन संजीत पांडेय ने बताया कि सुजीत घर का इकलौता बेटा है। एक भाई की मौत पहले ही हो चुकी है। पटना के दरियापुर में चचेरे भाई के साथ रहकर सुजीत पढ़ाई कर रहा था।

टोपी और चश्मा लगाए घायल छात्र सुजीत की फाइल फोटो।

टोपी और चश्मा लगाए घायल छात्र सुजीत की फाइल फोटो।

देर तक बरामदे में पड़ा रहा शव

घटना के बाद सुजीत काफी देर तक सेकेंड फ्लोर के बरामदे में पड़ा रहा। उसके दोस्त उसे हाथ से उठाकर गेट तक ले गए। गेट पर भी एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा, जिससे काफी खून बह गया। निकल गया। बाद में उसे PMCH ले जाया गया, जहां से परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले गए।

बताया जा रहा है कि परीक्षा के बाद सुजीत अपने दोस्त के साथ फिल्म देखने जाने वाला था। वो परीक्षा देकर हॉल से निकलकर बरामदे में दोस्त का इंतजार कर रहा है। इसी बीच घटना हो गई।

छात्रों के दो गुट में मारपीट के दौरान हुई थी बमबाजी

दरअसल, मंगलवार को BN कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। कॉलेज में झड़प के दौरान बमबाजी हुई। दो बम फोड़े गए हैं। इस दौरान एक सुजीत कुमार घायल हो गया। वहीं बमबाजी से पहले पुलिस दो छात्रों रौशन और हर्ष को मारपीट के आरोप में उठाकर थाने ले गई है।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त बमबाजी हुई उस वक्त हॉल में स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे थे। वहीं घटना आक्रोशित छात्र सड़क पर उतर गए और जमकर नारेबाजी की। FSL की टीम जांच के लिए पहुंची और ब्लड सैंपल कलेक्ट किया।

घटना से संबंधित कुछ तस्वीरें देखिए…

घटना के बाद बाद आक्रोशित छात्रों ने सड़क जाम कर दिया।

घटना के बाद बाद आक्रोशित छात्रों ने सड़क जाम कर दिया।

धमाके के बाद कॉरिडॉर में बिखरे पत्थर और खून के निशान।

धमाके के बाद कॉरिडॉर में बिखरे पत्थर और खून के निशान।

छात्र के सिर पर गिरा बम

मंगलवार को CIA का एग्जाम दे रहे छात्र कुशल राज ने बताया कि हमलोग एग्जाम दे रहे थे। कॉरिडोर में पहले बम ब्लास्ट हुआ। इसके बाद एग्जाम रोका गया और हमलोग निकलने लगे। इसके तुरंत बाद ही एक छात्र के सिर पर बम गिरा। वह घायल हो गया।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More