बिहार से दिल्ली जा रही बस लखनऊ में बनी आग का गोला, पांच यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने दुख जताया

News Saga Desk

लखनऊ। बिहार के बेगूसराय से नई दिल्ली जा रही प्राइवेट स्लीपर बस (यूपी 17 एटी 6372) में आग लगने से पांच यात्रियों की मौत हो गई। लखनऊ स्थित किसान पथ पर मोहनलालगंज क्षेत्र में शार्ट सर्किट से बस में आग लगने से यह दुर्घटना हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।

बताया गया है कि आग लगने के बाद बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। भनक लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर कूदकर भाग निकले। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में पांच यात्रियों मौत की पुष्टि हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस में आग लगने से हुए हादसे पर संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की । मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को अन्य झुलसे यात्रियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More