लिव-इन में रह रहा था प्रेमी जोड़ा, महिला के पति ने दोनों पर किया टांगी से हमला; युवक की हुई मौत

News Saga Desk

जमशेदपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित कुलुपटंगा में राधास्वामी सत्संग गेट के समीप बीती रात लिव इन रिलेशन में रह रहे शादीशुदा प्रेमी जोड़े पर महिला के पति राजेंद्र मार्डी ने सोए अवस्था में टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, इस हमले में भोला बिरुआ उर्फ रितेश बिरुआ (35) की मौत हो गयी है, जबकि महिला सीता मार्डी गंभीर रूप से घायल है, जिसका ईलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दोनों महिला-पुरुष पिछले एक साल से रिलेशनशिप में रह रहे थे। महिला सीता मार्डी विवाहित है और अपने पति राजेंद्र मार्डी से विगत एक साल से अलग रह रही थी। उनके चार बच्चे हैं। भोला उर्फ रितेश बिरुआ भी विवाहित था वह भी अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रह रहा था। वह सिक्युरिटी गार्ड का काम करता था। और दोनों साथ में ही रहते थे। यह राजेंद्र मार्डी को नागवार गुजरा। जब भी वह इसका विरोध करता था, भोला मारपीटकर उसे भगा देता था। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। अपराधी की पहचान कर ली गयी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More