गुमला के कुलमुंडा जंगल में बम विस्फोट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

News Saga Desk

गुमला। गुमला जिला के रायडीह थाना क्षेत्र के सीलम पंचायत के कुलमुंडा गांव में बम विस्फोट होने से 57 वर्षीय असरू मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुरुवार की रात 9 बजे उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के उपरांत उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार वह बकरी खोजने जंगल की ओर गये थे तभी मेड में उन्हें एक बम मिला उन्होंने बम को उठाया और दबाने लगे। तभी बम विस्फोट हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गये। बम का छर्रा उनके पेट में घुस गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उनके दोनों हाथ में भी चोट लगी। पहाड़ के नीचे जंगल के समीप घर होने के कारण लोगों को धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर घर के लोग दौड़े दौड़े पहुंचे और उन्हें सदर अस्पताल लेकर आए। परिजनों ने बताया जंगली सूअर को मारने के लिए ग्रामीणों ने मेड में बम रख दिया था। गर्मी के करण बम को दबाते ही वह ब्लास्ट कर गया। परिजनों ने बताया जंगली सूअर को मारने और जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा को लेकर किसी ग्रामीण ने मेड में बम रख दिया था। जिसकी चपेट में वह आ गया। वही उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More