झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट, 19 मई तक गर्मी से राहत के आसार

News Saga Desk

रांची। मौसम विभाग ने झारखंड के सभी जिलों के लिए आकाशीय बिजली और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। अनुमान है कि हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बिहार से झारखंड होते हुए एक टर्फ लाइन गुजर रही है, जो राज्य में अच्छी बारिश के लिए अनुकूल मानी जा रही है। इसके असर से 19 मई तक झारखंड के अधिकतर क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

फिलहाल राज्य में सामान्य से कम गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 मई से तापमान में गिरावट शुरू होगी और बारिश का दायरा भी बढ़ेगा। 19 मई तक पश्चिमी झारखंड को छोड़कर बाकी सभी हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटों में झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया में 44.6 मिमी दर्ज की गई। वहीं, सबसे अधिक तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस खूंटी में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने 17 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़कर बाकी इलाकों में गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। 18 और 19 मई को भी राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More