व्यापारियों ने तर्किये के सेबों का बहिष्कार करके देश भक्ति का परिचय दिया : मुख्यमंत्री

News Saga Desk

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने व्यापारियों द्वारा तुर्किये की वस्तुओं के बहिष्कार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ और आतंक के समर्थक देशों के साथ व्यापार और संबंध बंद होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों ने तर्किये के सेवों का बहिष्कार करके अपनी देश भक्ति का परिचय दिया है। यह बातें मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को आजादपुर मंडी का निरीक्षण करने के दौरान कही। निरीक्षण के दौरान दिल्ली के श्रम कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की सभी मंडियों की हालत बहुत दयनीय है। इन मंडियों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। पिछले 10-15 सालों से इन मंडियों में कोई काम नहीं हुआ।मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने मंडियों को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। उन्होंने कहा कि हजारों मजदूर और सैकड़ों व्यापारी इन मंडियों में काम करते हैं लेकिन फिर भी यहां न सफाई, न सड़क, न सुरक्षा व्यवस्था है। इन मंडियों में विकास का कोई काम नहीं हुआ है। दिल्ली को लंदन पेरिस बनाने का दावा करने वाली आआपा सरकार ने इन मंडियों को कूड़दान बनाया था।

मुख्यमंत्री ने आजादपुर मंडी का निरीक्षण करने के दौरान व्यापारियों, किसानों और आढ़तियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि अब मंडियों का आधुनिकीरण होगा एवं सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली की मंडियां सुव्यवस्थित, सुरक्षित और किसान हितैषी बनें।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More