8 से 10 दिनों में जारी हो सकता है जेपीएससी का परिणाम 

News Saga Desk

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का परिणाम जल्द ही जारी हो सकता है। अभ्यर्थियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगामी 8 से 10 दिनों के भीतर जेपीएससी द्वारा परीक्षा का परिणाम प्रकाशित किए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि जेपीएससी परीक्षा के परिणाम में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। शुक्रवार को इसी मांग को लेकर अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल डुमरी के विधायक जयराम महतो के नेतृत्व में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला। राज्यपाल से हुई इस मुलाकात के दौरान अभ्यर्थियों को सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ।

अभ्यर्थियों ने बताया कि शनिवार को उन्हें दोबारा राजभवन बुलाया गया, जहां राज्यपाल ने स्वयं जेपीएससी अध्यक्ष से बात की। बातचीत के बाद यह जानकारी दी गई कि आयोग अगले 8 से 10 दिनों के भीतर परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह खबर राहत की उम्मीद लेकर आई है। आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि यदि तय समयसीमा में परिणाम जारी नहीं किया गया, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।


Read More News

झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज: रांची-कोडरमा में तेज हवा और बारिश, 4-6 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी

झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। शुक्रवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और शाम होते-होते रांची...

महाराष्ट्र के नासिक से दिल दहला देने वाली खबर: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौ’त

महाराष्ट्र के डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक भयावह हादसा हुआ।...

Read More