रांची के कडरू में विशाल पेड़ का एक हिस्सा गिरा, रोड ब्लॉक

News Saga Desk

रांची। रांची में जोरदार आंधी के साथ बारिश हो रही है। इसी बीच न्यू एजी कॉलोनी मंदिर मार्ग में द फॉलोअप के दफ्तर के ठीक बगल में एक विशाल पेड़ का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया है। पेड़ का हिस्सा बिजली के तार पर गिरा जिससे तार भी जमीन पर आ गया है। पेड़ गिरने की वजह से रोड ब्लॉक हो गया है। हालांकि अच्छी बात यह रही कि किसी जान माल की हानि नहीं हुई है। बिजली विभाग को सूचना दे गई है। बता दें कि आज मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी। विभाग ने बताया था कि आज आंधी-हवा के साथ पूरे राज्य में तेज बारिश की संभावना है। 


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More