मधु कोड़ा ने की बाबूलाल मरांडी से मुलाकात, बोले- ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा

News Saga Desk
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक के बाद मधु कोड़ा ने बाबूलाल मरांडी के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि दोनों नेताओं के बीच राज्य के मौजूदा ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि बीते दो दिनों में बाबूलाल मरांडी से दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की मुलाकात हो चुकी है। इससे पहले चंपाई सोरेन ने सोमवार को उनसे भेंट की थी। मरांडी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद मधु कोड़ा की यह पहली औपचारिक मुलाकात रही।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More