यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

News Saga Desk

रांची। संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी),नई दिल्ली की ओर से देश भर में सिविल सेवा परीक्षा 25 मई को आयोजित की जानी है। यह परीक्षा रांची जिले के विभिन्न 48 परीक्षा केंद्रों में भी प्रथम पाली में सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे और द्वितीय पाली में 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित की जानी है। परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी, उनके अभिभावक और असामाजिक तत्व परीक्षा केन्द्रों पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं। इस आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत सभी परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

यह निषेधाज्ञा 25 मई को सुबह 07:30 बजे से अपराह्न 07:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। निषेधाज्ञा के दौरान पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होने पर पाबंदी रहेगी। साथ ही किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयाग करने, किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे- बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद, लाठी, डंडा, तीर-धनुष लेकर चलना वर्जित रहेगा। इसके अलावा किसी प्रकार की बैठक या आमसभा के आयोजन पर भी रोक रहेगी।


Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More