झारखंड आ रहे हैं ओम बिरला, राजधानी में होगा भव्य स्वागत! जानिए कौन हैंं ये?

News Saga Desk

रांची। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को झारखंड के दौरे पर आ रहे हैं। बतौर लोकसभा स्पीकर यह उनका पहला झारखंड आगमन है। वे इस दिन रांची और जमशेदपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का 25 मई यानी रविवार की सुबह 9:10 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन होगा। इसके बाद सुबह 9:20 बजे वे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 2 बजे तक जमशेदपुर के लोयोला स्कूल के फैसी (Fasy) सभागार में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद वे दोपहर 3:15 बजे सोनारी एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगे। रांची में शाम 5:45 बजे से डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि सभागार में विभिन्न सामाजिक समूहों द्वारा उनके सम्मान में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें वे शाम 7:40 बजे तक उपस्थित रहेंगे। झारखंड में ओम बिरला के आगमन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More