झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर

News Saga Desk

लातेहार। लातेहार-लोहरदगा जिले की सीमा पर स्थित इचाबार जंगल में पुलिस और जेजेएमपी (झारखंड जन्म मुक्ति परिषद) नक्सलियों के बीच शनिवार की सुबह जमकर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जेजेएमपी का सुप्रीमो पप्पू लोहरा और प्रभात लोहरा की मौत हो गई है जबकि एक अन्य नक्सली घायल है।

मुठभेड़ में पुलिस के एक जवान को भी गोली लगी है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। पप्पू लोहरा 10 लाख रुपये का इनामी था जबकि प्रभात पर पांच लाख रुपये इनाम था। घटना की पुष्टि पलामू डीआईजी वाई एस रमेश ने की है।

बताया जाता है कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी नक्सलियों का दस्ता इचाबार जंगल में जमा है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई जिसमें दो नक्सली मारे गए। फिलहाल पुलिस पूरे जंगल की घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रही है।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More