झारखंड से बिहार ले जा रहे थे अवैध शराब, पुलिस ने गोड्डा में किया जब्त 

News Saga Desk

गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिला के ललमटिया थाना अंतर्गत एक सफेद बोलेरो से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन कर बिहार राज्य ले जाया जा रहा था। पुलिस गाड़ी को आते देख बोलेरो चालक गाड़ी को खड़ा कर भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से दौड़ कर पकड़ लिया गया। वहीं बोलेरो वाहन की तलाशी में अलग-अलग ब्रॉड का भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पाया गया। तत्पश्चात उक्त बोलेरो एवं शराब जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More