अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार

खूंटी, जिला खनन पदाधिकारी रामनरेश सिंह और खान निरीक्षक और पुलिस टीम ने शनिवार की रात अवैध बालू लदे हाइवा को जमकर खदेड़ा। डर कर हाइवा चालक बालू लदे हाइवा को नगड़ी थाना क्षेत्र के एक जंगल में खड़ाकर फरार हो गया। हाइवा को जब्त कर नगड़ी थाने को सुपुर्द कर दिया गया है।

इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि शनिवार कों देर रात डीएमओ, खान निरीक्षक एवं पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध औचक जांच अभियान कर्रा-रांची रोड में चलाया गया। इसी क्रम में कर्रा की और से हाइवा (जेएच 01 एफ 7104 )को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन हाइवा चालक तेज गति से भागते हुए खूंटी जिले की सीमा से बाहर नगड़ी पुलिस स्टेशन की सीमा मे ले गया और जंगल में हाइवा रोक कर भाग गया। उक्त हाइवा को नगड़ी थाना की पुलिस को सौंप दिया गया। बताया गया कि मामला रात लगभग दो बजे का हे।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More