झारखंड में प्री मानसून की बारिश से राहत, गर्मी की चिंता हुई खत्म

रांची। राज्य भर में प्री मानसून की बारिश से लोगों को झुलसती गर्मी से राहत मिली है। बारिश का मौसम आते ही अब लोगों को गर्मी की चिंता खत्म हुई।

मौसम विभाग ने 30 मई तक राज्य के अलग- अलग इलाकों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। इससे मौसम सुहावना रहा।

इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची में 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि राज्य में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में 64.4 मिमी दर्ज की गई।

राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटेनगंज में 37.3 डिग्री, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री लातेहार जिले रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री, जमशेदपुर में 34.0, डालटेनगंज में 35.2, बोकारो में 34.5 और चाईबासा में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More