झारखंड के लातेहार में पांच लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया, 10 लाख का इनामी गिरफ्तार

News Saga Desk

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थानाक्षेत्र के दौना और करमखाड़ गांव के बीच पुलिस और भाकपा माओवादी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली मनीष यादव को मार गिराया। इस दौरान 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली कुंदन खरवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ रविवार रात से आज सुबह तक चली। अब सर्च अभियान चल रहा है।

डीआईजी (पलामू) वाईएस रमेश ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस समय सर्च अभियान शुरू किया गया है। माओवादी नक्सली मनीष यादव अपने साथियों के साथ कुछ दिनों से महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना गांव के आसपास छुपा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम बनाई गई।

उन्होंने बताया कि रविवार देररात लगभग 2:00 बजे पुलिस ने जंगल में धावा बोला और चारों ओर से नक्सलियों को घेर लिया। यह देखकर घबराए नक्सलियों ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी हमला किया और मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान माओवादी नक्सली मनीष यादव को पुलिस ने मार गिराया। जबकि एक अन्य नक्सली कमांडर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि छापेमारी के दौरान घटनास्थल से दो राइफलें बरामद हुई हैं।


Read More News

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या, संविधान रक्षकों को किया नमन

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में आपातकाल की...

साक्षात्कार : ज्ञान के आधार पर भारत को विश्वगुरु बनाने का मूल प्राचीन ग्रंथों में निहित : एकनाथ शिंदे

वाराणसी, भारत अपनी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक ऐतिहासिक...

Read More