चंदन कुमार ने संभाली उपायुक्त की जिम्मेदारी

News Saga Desk

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले को मंगलवार को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिला। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अधिकारी चंदन कुमार ने जिले के 134वें उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान उपायुक्त कुलदीप चौधरी से औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने के बाद कुमार ने मीडिया से बातचीत में अपने जुड़ाव को भावुकता के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इसी जिले के नोवामुंडी क्षेत्र में टाटा कंपनी से की थी और यहीं से उन्हें सिविल सेवा की प्रेरणा मिली।

उन्होंने चाईबासा में 2013 में मिले प्रशासनिक प्रशिक्षण को याद करते हुए जिले की खूबसूरती और जनता की सरलता की सराहना की। मीडिया को प्रशासन का अभिन्न अंग बताते हुए उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान में पत्रकारों के सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि रहेगा और शासन की योजनाओं को ईमानदारी से धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी।

जनता को उनसे एक संवेदनशील, पारदर्शी और विकासोन्मुखी प्रशासन की उम्मीद है। चंदन कुमार का अनुभव और स्थानीय समझ पश्चिमी सिंहभूम को एक नई दिशा देने की क्षमता रखता है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More