रांची के बड़ा तालाब से युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस 

News Saga Desk

रांची। रांची के बड़ा तालाब से बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की नजर सबसे पहले पानी में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला गया।

फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 16 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी हो रही है। 

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है। यह आत्महत्या है, हादसा है या साजिश के तहत की गई हत्या, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज से चलेगा। पुलिस ने युवती के कपड़ों और शरीर पर मिले कुछ निशानों के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। आसपास के थानों में लापता लड़कियों की रिपोर्ट से भी मिलान कराया जा रहा है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More