पलामू में अपराधियों का तांडव, दो हाइवा को फूंक डाला; 60 लाख का नुकसान

News Saga Desk

पलामू। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कोदवडिया गांव में मंगलवार रात करीब 10:15 बजे अज्ञात बदमाशों ने दो हाइवा में आग लगा दी। पहले उन्होंने दोनों हाइवा चालकों के साथ मारपीट की, फिर वाहनों को आग के हवाले कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोग पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन तब तक दोनों हाइवा पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं।

जानकारी के मुताबिक, जवरा स्थित शिवम स्टोन माइंस से पत्थर लोड कर वापस आ रही हाइवा (जेएच 03 एआर 3546) कोदवडिया के पास अपराधियों ने रोका और चालक से मारपीट की। इसी समय एक और खाली हाइवा भी माइंस की ओर जा रही थी, जिसे भी उन्होंने रुकवाकर चालक के साथ मारपीट की। बाद में दोनों हाइवा में आग लगा दी गई।

शिवम स्टोन के संचालक उमाकांत जायसवाल ने बताया कि इस घटना से लगभग 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चालक ने आग न लगाने की गुहार लगाई, लेकिन अपराधियों ने उसकी नहीं सुनी। घटना के दौरान करीब 9 अपराधी शामिल थे, जो अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और उनके पास पिस्तौल और भरठुआ बंदूकें थीं। छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अपराधियों की खोज में इलाके में छापामारी जारी है।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More