झारखंड में मॉनसून के पांच जून तक आने की संभावना

News Saga Desk

रांची। दक्षिण पश्चिम मानसून के झारखंड में पांच जून तक दस्तक देने की संभावना है। मॉनसून के अगले तीन-चार दिनों में पश्चिम बंगाल पहुंचने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। पश्चिम बंगाल में मॉनसून के पहुंचते ही दो-तीन दिनों के भीतर यह झारखंड में प्रवेश कर जाएगा।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के तटीय इलाकों में निम्न दबाव के क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल और झारखंड में अगले दो-तीन दिनों के भीतर भारी बारिश होने की आशंका है। हालांकि अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में मौसम की गतिविधि के आधार पर मॉनसून के आगे बढ़ने पर यह निर्भर करेगा।

वहीं बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे बीच- बीच में धूप निकलने से गर्मी का एहसास हुआ। बारिश नहीं होने से उमस महसूस हुआ। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग के कोनार में 65.4 मिमी रिकॉर्ड की गई। बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री, जमशेदपुर में 34.3, डालटेनगंज में 35.2, बोकारो में 34.2 और चाईबासा में तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More