बारिश नहीं होने से बढ़ी गर्मी और उमस

News Saga Desk

रांची। झारखंड के विभिन्न इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। डालटेनगंज और जमशेदपुर में तापमान फिर से बढ़कर 36 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं राजधानी रांची में 93 प्रतिशत तक उमस दर्ज किया गया। इससे लोगों को अकुलाहट महसूस हुई। हालांकि मौसम विभाग ने 31 मई को राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने, आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घण्टे की दर से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की है।

वहीं पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में 32.4 मिमी रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री, जमशेदपुर में 34 डिग्री, डाल्टेनगंज में 37.6,, बोकारो में 36.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More