भाजपा के लिए राजनीति सर्वोपरि , हिंदूवादी राष्ट्रवाद एक ढोंग है – साहनी

जम्मू, वर्ष 2014 के बाद जम्मू में एक ऐसे युग की शुरुआत हुई जिसमें जम्मूवासियों के लिए संभावित अमृतकाल , विषकाल में परिवर्तित होता चला गया। जम्मू के पर्यटनस्थलों के विकास भी झुनझुना साबित हुआ। कटरा को सीधे रेलसेवा से जोड़, दरबार मूव प्रथा पर रोक ने जम्मू की आर्थिक रीढ़ को तोड दिया। अर्थव्यवस्था व व्यापार को गति देने के प्रयास मात्र कश्मीर तक सिमटे है, अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए सेना पर बेहद शर्मनाक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता जम्मू के विकास को लेकर मुंह में दही जमाए बैठे हैं। यह कहना है शिवसेना यूबीटी जम्मू-कश्मीर इकाई प्रमुख मनीश साहनी का।

पार्टी मध्यवर्ती कार्यालय में आयोजित आज एक पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि 2014 और 2024 के विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भाजपा पर भरपूर विश्वास जताने वाली जम्मू संभाग की जनता आज अपने को ठगा व लुटा-पीटा महसूस कर रही है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, कश्मीर को सैलानियों से खुशहाल करने के लिए एड़ी-चोटी एक किये हुए हैं। जबकि जम्मू संभाग से जीत दर्ज करने वाले भाजपा के तमाम नेता मूकदर्शक बने बैठे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रभावितों के पुनर्वास व राहत को लेकर भी मात्र खानापूर्ति पूरी की गई है। बड़ी-बड़ी डींगे हांकने वाले भाजपा नेता जम्मू संभाग के पर्यटन स्थलों के विकास व पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए कहीं से कोई प्रयास करते दिखाई नहीं दे रहे। पहलगाम हमले के बाद श्री माता वैष्णोदेवी यात्रा के प्रभावित होने के साथ खीर भवानी, मचैल माता व अमरनाथ यात्रा पर भी प्रभावित होने के बादल मंडरा रहे हैं।

केंद्र शासित प्रदेश होने के नाते अपरोक्ष रूप से जम्म्मू की सत्ता पर काबिज भाजपा जो विधानसभा चुनावों में जीत के 10 दिनों के भीतर डेलीवेजरों को पक्का करने का वादा भी जुमला साबित हुआ है।‌ वहीं नई बस्ती के करीब सड़क विस्तार के दौरान प्रभावित दुकानदारों को राहत के लिए धरना-प्रदर्शन भी मात्र फोटो शूट तक सिमटा रहा। जबकि कुंजवानी के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तारीकरण पर ब्लाईंड वाल बनने से प्रभावित अपने व्यापारी मित्रो के लिए पूरी भाजपा हरकत में आई और राहत पहुंची ।

साहनी ने आगे कहा कि जम्मू के विकास, उधोगों, पर्यटन स्थलों के लिए अलग से कोई विशेष पैकेज नहीं दिया गया। जम्मू-कश्मीर को विशेषाधिकार समेत राज्य का दर्जा बहाली पर भी कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा।

साहनी ने कहा कि उधमपुर से भाजपा के एक विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय वायुसेना पर शर्मनाक टिप्पणी कर यह साबित कर दिया है कि भाजपा के लिए राजनीति सर्वोपरि है, उसका हिंदूवादी राष्ट्रवाद एक ढोंग है।

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More